FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के आसमान में आज दिखेगा हवाई रोमांच, सारंग टीम करेगी हेलीकॉप्टर

रायपुर। राजधानी रायपुर के आसमान में आज हवाई रोमांच देखने को मिलेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर टीम शहर के ऊपर अपने शानदार हवाई करतबों और उड़ान का प्रदर्शन करेगी। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक हेलीकॉप्टरों की उड़ान प्रस्तावित है। इस दौरान शहरवासी अपने घरों और छतों से आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टरों का नजारा देख सकेंगे।

रायपुर के आसमान में आज दिखेगा 'सारंग हेलीकॉप्टर' का जलवा, छतों से देख सकेंगे लोग

जानकारी के मुताबिक, यह उड़ान आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले मुख्य एयर शो से पहले की ट्रायल है। इस अभ्यास के जरिए एयर शो की तैयारियों को परखा जाएगा। सारंग टीम अपने सटीक तालमेल, अनुशासित उड़ान और रोमांचक हवाई करतबों के लिए जानी जाती है। ऐसे में राजधानी के लोगों को आज आसमान में एक खास नजारा देखने का मौका मिलेगा।

2 नवंबर को होगा मुख्य एयर शो

राजधानी में 2 नवंबर को होने वाले मुख्य एयर शो को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले होने वाली ट्रायल उड़ान को आयोजन की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। सारंग हेलीकॉप्टर टीम का प्रदर्शन देखने के लिए शहरवासियों में उत्सुकता है। हेलीकॉप्टरों की एक साथ उड़ान और आसमान में उनके शानदार मूवमेंट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।

आज दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच रायपुर के आसमान पर नजर रखने वाले लोगों को इस हवाई अभ्यास को देखने का अवसर मिलेगा।

Admin

Reporter