FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

स्मार्ट मीटर को लेकर असमंजस खत्म, नेटवर्क वाले क्षेत्रों में सभी उपभोक्ताओं

बिलासपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच बनी असमंजस की स्थिति के बीच बिजली वितरण कंपनी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कंपनी के मुताबिक, जहां संचार नेटवर्क उपलब्ध है, वहां सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाया जाना अनिवार्य है। ऐसे क्षेत्रों में घरेलू, वाणिज्यिक समेत अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को भी स्मार्ट मीटर की व्यवस्था के दायरे में लाया जाएगा।

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की समस्याओं को लेकर उपभोक्ता परिषद ने खोला  मोर्चा, प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी - up electricity consumers  threaten ...

 

कंपनी के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगाने का उद्देश्य बिजली खपत की रियल टाइम निगरानी, मीटर रीडिंग में मानवीय हस्तक्षेप को कम करना और बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाना है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की जानकारी अधिक व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।

राज्यों को काम तेज करने के निर्देश

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने 12 अगस्त 2026 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बिजली वितरण कंपनियों द्वारा स्मार्ट मीटर स्थापना के कार्य को गति देने की तैयारी की जा रही है।

नेटवर्क उपलब्धता अहम

बिजली वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर की व्यवस्था के लिए संचार नेटवर्क की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। जहां आवश्यक संचार नेटवर्क उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य होगा। इससे स्मार्ट मीटर को लेकर अलग-अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं में बनी कई तरह की भ्रांतियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

कंपनी का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने से बिजली खपत और बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही बिजली वितरण व्यवस्था की निगरानी और प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Admin

Reporter