21 सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र, सुनियोजित शहरीकरण पर सरकार
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के 21 नवनियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभागीय क्षमता को मजबूत करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के दौर में शहरों का सुव्यवस्थित विकास सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेश विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। नवनियुक्त अधिकारियों से उन्होंने पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की नियुक्ति से विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रदेश में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नियोजित विकास को गति मिलेगी। सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यों के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर अधोसंरचना और व्यवस्थित नगरीय विस्तार सुनिश्चित किया जाए।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 21 सहायक संचालक अब विभागीय योजनाओं और नगर एवं ग्राम विकास से जुड़े कार्यों में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। सरकार का मानना है कि नए अधिकारियों के जुड़ने से विभागीय कामकाज को मजबूती मिलेगी और सुनियोजित विकास की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
