FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

छुट्टियों के तीन दिन बाद दिल्ली लौटा था युवराज, हादसे में चली गई जान

दुर्ग/दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक पीजी इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र युवराज सोनी की भी मौत हो गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था और पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली में रह रहा था।

Satya Niketan Building

बताया जा रहा है कि युवराज महज तीन दिन पहले ही छुट्टियां बिताकर दुर्ग से दिल्ली लौटा था। परिवार के साथ समय बिताने के बाद वह अपनी पढ़ाई के लिए वापस दिल्ली पहुंचा था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

हादसे के वक्त युवराज अपने दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहा था। दोनों के बीच बातचीत चल ही रही थी कि अचानक पीजी की इमारत भरभराकर गिर गई। कुछ ही पलों में युवराज की आवाज फोन पर हमेशा के लिए खामोश हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग में युवराज के परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। होनहार छात्र की अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। जिस बेटे को परिवार ने बेहतर भविष्य के सपनों के साथ दिल्ली भेजा था, उसकी हादसे में मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

Admin

Reporter