FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायाधिपति कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। न्यायाधिपति महापात्र ने पद की शपथ लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली।

कृष्न राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश: राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में दिलाई शपथ

न्यायपालिका में नई जिम्मेदारी

मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायाधिपति कृष्ण राम महापात्र के कार्यभार संभालने के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की न्यायिक व्यवस्था में उनके अनुभव और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। समारोह में मौजूद अतिथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण समारोह में न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Admin

Reporter