FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

पुरानी पेंशन की मांग पर पावर कंपनी के 10 हजार अधिकारी-कर्मचारी करेंगे

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के करीब 10 हजार अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू नहीं होने से नाराज हैं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अब चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। कोरबा में पावर कंपनी से जुड़े 12 संगठनों की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई।

10 हजार बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, पुरानी पेंशन लागू न होने पर 11 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 सितंबर को प्रदेशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

5 अक्टूबर को रायपुर में घेराव

संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 5 अक्टूबर को डंगनिया, रायपुर स्थित पावर कंपनी मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

कर्मचारी संगठनों ने कहा कि पुरानी पेंशन उनके भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसी मांग को लेकर अब सभी 12 संगठन एकजुट होकर आंदोलन की राह पर हैं। सरकार और पावर कंपनी प्रबंधन के रुख पर कर्मचारियों की अगली रणनीति निर्भर करेगी।

Admin

Reporter