बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका बैटरी का पानी, दो बच्चे
भिलाई। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में बातचीत बंद करने से नाराज एक युवक द्वारा करीब 35 वर्षीय महिला पर बैटरी का पानी फेंकने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के साथ मौजूद दो बच्चे भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि महिला ने किसी कारण से आरोपी युवक से बातचीत करना बंद कर दिया था। इससे नाराज युवक ने महिला पर बैटरी का पानी फेंक दिया। अचानक हुए हमले में महिला के साथ दोनों बच्चे भी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों और आरोपी की महिला से पहचान सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। घायल महिला और बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
