FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

सावन के तीसरे सोमवार को कोसमनारा बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब,

रायगढ़। सावन के तीसरे सोमवार को रायगढ़ के प्रसिद्ध कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रायगढ़ के अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों और पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। रविवार रात से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसम नारा रायगढ़ (छत्तीसगढ़) आज  दिनाक 11/9/2022 बाबा जी का दर्शन

सोमवार सुबह होते-होते कोसमनारा बाबा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। पूरा परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

रायगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित कोसमनारा धाम लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, सत्यनारायण बाबा वर्ष 1998 से इसी स्थान पर कठोर तपस्या में लीन हैं। गर्मी, बारिश और कड़ाके की ठंड में खुले स्थान पर उनकी साधना इस धाम की विशेष पहचान मानी जाती है।

बताया जाता है कि वर्ष 2003 में सत्यनारायण बाबा को ‘श्री श्री 108’ की उपाधि दी गई थी। सावन के पावन सोमवार पर बाबा धाम में उमड़ी भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी के चलते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube