FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

जयंती स्टेडियम में शिवमहापुराण कथा के दौरान 7 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में,

भिलाई। जयंती स्टेडियम में आयोजित शिवमहापुराण कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी दौरान पुलिस ने कथा स्थल के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रही सात महिलाओं को हिरासत में लिया

भिलाई में शिवमहापुराण: पुलिस ने रीवा और गोरखपुर की सात महिलाओं पर क्यों की कार्रवाई, जानिए यहां ?

पुलिस के अनुसार, महिलाओं से पूछताछ की गई, लेकिन उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य किसी अप्रिय घटना को रोकना और कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे कथा स्थल पर अपने सामान और आसपास की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube