खेत में उतरे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाकर
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री साय ने आज सुबह जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचकर पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाया और बियासी की।

मुख्यमंत्री जब खेत में उतरे तो उन्होंने खुद हल की मूठ थामी और बैलों की जोड़ी के साथ खेत की जुताई की। इस दौरान उनका सहज किसान वाला अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को भी साझा किया और बताया कि गांव और खेतों से उनका जुड़ाव पुराना रहा है।
बगिया में खेत पर पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीण परिवेश और पारंपरिक कृषि पद्धति को करीब से महसूस किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री साय अक्सर अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि और खेती-किसानी से जुड़े अनुभवों को सार्वजनिक रूप से साझा करते रहे हैं। खेत में हल चलाते हुए उनका यह रूप छत्तीसगढ़ की माटी और कृषि संस्कृति से उनके जुड़ाव को दर्शाता है
