FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

होटल के कमरे में एमएससी छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ने भी की

रायपुर। गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में एमएससी की छात्रा रीमन मंडावी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी किशन कुमार भारद्वाज ने भी खुदकुशी की कोशिश की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

 

होटल में मिलने आई एमएससी की छात्रा की हत्या, जिस पर हत्या का आरोप उससे 8 माह पहले सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

जानकारी के अनुसार, आरोपी मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला है और सशस्त्र बल में भर्ती की तैयारी कर रहा था। रीमन और किशन की दोस्ती करीब आठ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी।

बताया जा रहा है कि दोनों होटल के कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने रीमन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुदकुशी करने का प्रयास किया, लेकिन उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस आरोपी के होश में आने के बाद उससे पूछताछ करेगी। हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाल रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube