BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ के रूप कुमारी चौधरी और दीपक
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी की नई नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कमान मिलने से प्रदेश भाजपा में उत्साह का माहौल है। वहीं, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपना भी अहम माना जा रहा है।
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में विभिन्न राज्यों के नेताओं को संगठन की अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करने के साथ महिला मोर्चा और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाने पर भी है।
छत्तीसगढ़ के दोनों नेताओं को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
