स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की मांग ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर में 12 लाख से
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के करीब आते ही राजधानी रायपुर के बाजारों में तिरंगे की मांग तेजी से बढ़ गई है। शहर के बाजारों में छोटे-बड़े आकार के राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री बढ़ने लगी है। कारोबारियों के मुताबिक इस वर्ष रायपुर में 12 लाख से अधिक तिरंगे बिकने का अनुमान है।

बाजार में सबसे ज्यादा मांग 20×30 इंच आकार के तिरंगे की बनी हुई है। स्कूलों, सरकारी संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की ओर से इस आकार के झंडों की खरीद अधिक की जा रही है। इसके अलावा अलग-अलग साइज के तिरंगों की भी मांग लगातार बढ़ रही है।
कारोबारियों के अनुसार, बीआईएस मानक वाले तिरंगों का कारोबार भी इस वर्ष करीब 15 लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण की तैयारियों के चलते बाजार में तिरंगों की बिक्री में तेजी आई है।
व्यापारियों का कहना है कि 14 और 15 अगस्त को तिरंगों की बिक्री में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी चरम पर पहुंचने की संभावना है।
रायपुर के प्रमुख बाजारों में तिरंगे के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े बैज, स्टीकर और अन्य देशभक्ति सामग्री की बिक्री भी बढ़ी है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल नजर आने लगा है।

