FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें जब्त

नारायणपुर। जिले के धौड़ाई वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल के साथ तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से तेंदुए की खाल के अलावा दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

नारायणपुर में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: बाइक से ले जा रहे थे तेंदुए की खाल, तीन तस्कर गिरफ्तार

वन विभाग के अनुसार, बरामद तेंदुए की खाल की लंबाई करीब 184 सेंटीमीटर है। खाल को कब्जे में लेकर वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में वन्यजीव तस्करी से जुड़े कुछ अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि तेंदुए का शिकार कहां और किस परिस्थितियों में किया गया था तथा इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube