FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

साइबर ठगी पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार

दुर्ग। साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत थाना सुपेला, थाना खुर्सीपार और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान करीब 10 लाख रुपये के संदिग्ध साइबर ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है।

महाराष्ट्र: किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार - kishori ke  sath gangrape teen aaropi giraftar - Navbharat Times

पुलिस के अनुसार, साइबर ठग विभिन्न लोगों के बैंक खातों का उपयोग अवैध रूप से ठगी की रकम को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए कर रहे थे। इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की गहन जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपितों के बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध से जुड़ी रकम के लेन-देन में किया जा रहा था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को लालच या कमीशन के बदले अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी उपलब्ध न कराएं। ऐसा करना उन्हें भी साइबर अपराध का आरोपी बना सकता है।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube