FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

पटना से दबोचा गया फरार इनामी आरोपी! आदिवासी छात्रा दुष्कर्म मामले में

अंबिकापुर। अंबिकापुर में नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी एवं उपसरपंच पति तरुण जायसवाल को पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उसकी एक महिला मित्र के साथ हिरासत में लिया गया। खास बात यह रही कि सर्व आदिवासी समाज द्वारा गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव किए जाने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की।

नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म मामले में एक्शन: फरार चल रहे रसूखदार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जानकारी के अनुसार, नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी तरुण जायसवाल लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस बीच सर्व आदिवासी समाज ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई।

पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी के बिहार के पटना में होने की सूचना मिली। इसके बाद विशेष टीम ने पटना पहुंचकर आरोपी को उसकी महिला मित्र के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अंबिकापुर लाने की प्रक्रिया में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सर्व आदिवासी समाज और स्थानीय लोगों ने राहत जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाएगी तथा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube