FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

दो जगह, दो दर्दनाक हादसे: तालाब में शर्त बनी जानलेवा, वाटरफॉल में

जांजगीर-चांपा/सक्ती। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो दर्दनाक हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। अकलतरा के पंडरिया तालाब में दोस्तों के बीच तैराकी की शर्त और शराब के सेवन के बाद एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि सक्ती जिले के नगरदा वाटरफॉल में फिसलनभरी चट्टान पर पैर फिसलने से कोरबा निवासी युवक की जान चली गई। नगरदा वाटरफॉल में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी मौत है, जिससे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

दोस्तों के बीच तैराकी की शर्त बनी जानलेवा: अकलतरा के तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र के पंडरिया तालाब में कुछ युवक एक साथ पहुंचे थे। इसी दौरान उनके बीच तैराकी को लेकर शर्त लग गई। बताया जा रहा है कि सभी ने शराब का सेवन भी किया था। शर्त के दौरान तालाब में उतरे दीपक कंवर गहरे पानी में डूब गए। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, सक्ती जिले के प्रसिद्ध नगरदा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने पहुंचे कोरबा निवासी राहुल पटेल की फिसलनभरी चट्टान पर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। नगरदा वाटरफॉल में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और संवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कराने की मांग की है। बारिश के मौसम में पर्यटन स्थलों और गहरे जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube