FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिबंध के बावजूद रायपुर स्टेशन से नकली पनीर की तस्करी,

रायपुर। प्रदेश में नकली (एनालॉग) पनीर की बिक्री और परिवहन पर सख्ती के सरकारी दावों के बीच रायपुर रेलवे स्टेशन से बड़े पैमाने पर संदिग्ध पनीर की आवाजाही का मामला सामने आया है। बीते 24 घंटे के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर से करीब 600 किलो पनीर बरामद किया गया है। मामले ने खाद्य सुरक्षा विभाग और रेलवे प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रायपुर रेलवे स्टेशन में बिना बुकिंग पनीर पार्सल का खेल! लिंक एक्सप्रेस से  अंबिकापुर भेजने की थी तैयारी

जानकारी के अनुसार, बरामद पनीर की खेप अलग-अलग स्थानों पर भेजी जानी थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि करीब 100 किलो पनीर बिना किसी वैध बुकिंग के ही प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया, जिससे स्टेशन की सुरक्षा और माल परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा नकली और एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन से इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर का पकड़ा जाना प्रतिबंध की प्रभावशीलता पर सवाल खड़ा करता है।

सूत्रों के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभागों ने पनीर के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि बरामद पनीर असली है या प्रतिबंधित एनालॉग पनीर। साथ ही बिना बुकिंग प्लेटफॉर्म तक माल पहुंचने के मामले की भी जांच शुरू कर दी गई है।

यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम और रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube