FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

बेंद्री डैम में पिकनिक बना हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा युवक,

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में सोमवार को पिकनिक मनाने गए चार दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। डैम में नहाने के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया, जबकि दो अन्य युवकों को स्थानीय मछुआरों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बेंद्री डैम में पिकनिक बनी जानलेवा, नहाते समय तेज बहाव में फंसे तीन युवक, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरे की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लापता युवक की तलाश के लिए डैम और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों दोस्त पिकनिक मनाने के लिए बेंद्री डैम पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आने से तीन युवक उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय मछुआरों ने तत्काल साहस दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक गहरे पानी में बह गया।

पुलिस ने बताया कि लापता युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में डैम, नदी और जलाशयों में नहाने या गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की तलाश जारी है।

Admin

Reporter