FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक निलंबित, अभद्र व्यवहार की शिकायत

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत साल्ही स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, खोरखोरी पारा में पदस्थ प्रधान पाठक हरिनंदन सिंह को शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

सूरजपुर के 'शराबी' हेडमास्टर की घिनौनी हरकत; ब्लैकबोर्ड छोड़ बोतल से दिल लगा बैठे गुरुजी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधान पाठक के विरुद्ध विद्यालय में शराब के नशे की हालत में पहुंचने तथा अनुचित और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर सक्षम प्राधिकारी ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

निलंबन अवधि के दौरान हरिनंदन सिंह का मुख्यालय नियमानुसार निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में अनुशासनहीनता, कर्तव्य में लापरवाही और विद्यार्थियों के हितों के प्रतिकूल किसी भी प्रकार के आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube