FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 25 आरोपियों पर चार्जशीट 8

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर की विशेष अदालत में 25 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए विशेष अदालत ने मामले के आठ प्रमुख आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

सीबीआई की ओर से पेश की गई चार्जशीट में मामले से जुड़े विभिन्न आरोपों और साक्ष्यों का उल्लेख किया गया है। अदालत ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद आठ आरोपितों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।

वहीं, मामले के शेष 17 आरोपित पहले से ही सर्वोच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त कर चुके हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं होगी। हालांकि, उन्हें न्यायालय द्वारा तय शर्तों का पालन करते हुए आगे की न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना होगा।

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामला देश के चर्चित आर्थिक अपराधों में शामिल है। इस मामले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के कथित नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग समेत विभिन्न पहलुओं की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी और न्यायालय में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube