FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

‘ईट राइट’ ऑडिट में खुली व्यवस्थाओं की पोल, कई संस्थानों के किचन में मिली

रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘ईट राइट’ पहल के तहत शहर के प्रमुख संस्थानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का ऑडिट किया। इस दौरान अपोलो अस्पताल, महामाया मंदिर और मरीन ड्राइव चौपाटी समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया गया, जहां कुछ संस्थानों के किचन में गंदगी और स्वच्छता संबंधी खामियां सामने आईं।

बिलासपुर में ''ईट राइट'' पहल: अपोलो अस्पताल से लेकर रिवर व्यू तक जांच, कई जगह मिली खामियां

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों के रखरखाव, रसोई की साफ-सफाई, कर्मचारियों की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। कई जगहों पर निर्धारित मानकों का पालन नहीं मिलने पर संबंधित प्रबंधन को सख्त चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

विभाग ने स्पष्ट किया कि ‘ईट राइट’ अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। इसके लिए भविष्य में भी नियमित निरीक्षण और ऑडिट की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube