FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

चेतना अभियान’ के तहत बिलासपुर पुलिस की पहल, युवाओं को जागरूक

बिलासपुर। युवाओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने ‘चेतना अभियान’ के तहत तीन लघु फिल्में तैयार की हैं। इन फिल्मों में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ी कानूनी जटिलताओं, यातायात नियमों के पालन के महत्व और साइबर धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

लिव-इन रिलेशनशिप से लेकर साइबर सुरक्षा तक: बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने किया जनजागरूकता फिल्मों का विमोचन

पुलिस के अनुसार, फिल्मों का उद्देश्य युवाओं को सही जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें सोच-समझकर जिम्मेदार निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना है। बदलते सामाजिक और डिजिटल परिवेश में बढ़ते अपराधों और कानूनी चुनौतियों को देखते हुए इन विषयों का चयन किया गया है।

फिल्मों के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि कानून की जानकारी, यातायात नियमों का पालन और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्कता अपनाकर कई समस्याओं और अपराधों से बचा जा सकता है। बिलासपुर पुलिस का मानना है कि जागरूकता ही अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है और इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Admin

Reporter