FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

20 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, कुम्हारी थाने का आरक्षक निलंबित

दुर्ग। सड़क हादसे के एक मामले में जब्त कार को छुड़ाने के लिए कोर्ट में चालान पेश करने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में कुम्हारी थाने में पदस्थ आरक्षक सोलोमन राजू को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद दुर्ग पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की।

दुर्ग में घूसखोर आरक्षक पर गिरी गाज, कोर्ट से कार छुड़ाने के नाम पर मांगी ₹20 हजार की रिश्वत, एसएसपी ने किया सस्पेंड

पुलिस के अनुसार, आरक्षक पर जब्त वाहन को रिलीज कराने के लिए कोर्ट में चालान पेश

 

करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने पर विभागीय कार्रवाई की गई।

एसएसपी के आदेश के बाद आरक्षक सोलोमन राजू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी जारी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube