FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

रायपुर में 8 से 14 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा, देवकीनंदन ठाकुर करेंगे कथा

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजन के दौरान कलश यात्रा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, माखन चोरी, महारास, सुदामा चरित्र सहित भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube