FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

पार्षद के लेटरहेड पर फर्जी दस्तावेजों का खेल, च्वाइस सेंटर संचालक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने एक च्वाइस सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विपिन केशरी के रूप में हुई है। उस पर वार्ड-37 के पार्षद के लेटरहेड का दुरुपयोग कर विभिन्न सरकारी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है।

पार्षद के फर्जी लेटरहेड के सहारे जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड बनाने वाला च्वाइस सेंटर संचालक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मामले का खुलासा वार्ड-37 के पार्षद की शिकायत के बाद हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके लेटरहेड का बिना अनुमति इस्तेमाल कर आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र और मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेजों के लिए फर्जी सत्यापन और अनुशंसा की जा रही है।

शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी च्वाइस सेंटर के माध्यम से लोगों के दस्तावेज तैयार करने के दौरान पार्षद के लेटरहेड का दुरुपयोग करता था।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं और इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल है या नहीं। साथ ही जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। वहीं, इस कार्रवाई के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube