FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

किराए के मकान में दंपति के शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किराए के मकान से दंपति के शव मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के भीतर दोनों मृत अवस्था में पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

बिलासपुर के तोरवा में खौफनाक वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूला

सूचना मिलने पर तोरवा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के तहत घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल दंपति की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Reporter