FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

जनदर्शन में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट परिसर में तोड़े मीटर

दुर्ग। राज्य में बढ़ते बिजली बिलों को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को दुर्ग कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन के दौरान भिलाई के अर्जुन नगर के रहवासियों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ में बढ़ता जा रहा है बिजली के स्मार्ट मीटर का विरोध,  भिलाई के कलेक्ट्रेट में लोगों ने पटक कर तोड़े मीटर

प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उनके बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। उनका कहना था कि पहले की तुलना में अब कई गुना अधिक बिल आ रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

विरोध दर्ज कराने के लिए प्रदर्शनकारियों ने अपने साथ लाए स्मार्ट मीटर कलेक्ट्रेट परिसर में ही तोड़ दिए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने स्मार्ट मीटर की जांच कराने, बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा करने तथा उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

जनदर्शन के दौरान अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उनकी शिकायतों पर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के चलते कुछ देर तक कलेक्ट्रेट परिसर में हलचल का माहौल रहा, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube