FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की सौजन्य भेंट

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को विष्णुदेव साय से थावरचंद गहलोत ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राज्यपाल श्री गहलोत का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर आर्ट स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सौजन्य भेंट के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर आत्मीय एवं सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube