छत्तीसगढ़जुर्म

बर्तन चमकाने का दिया झांसा, 1 लाख से अधिक की धोखाधड़ी…

बालोद। ग्राम परसदा (डंगनिया) में 16 लोगों को बर्तन चमकाने के बाद गिट में मिक्सी देने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने 1.79 लाख की ठगी कर ली। पीतल व कांसे के 224.90 किलो बर्तन लेकर फरार हो गया। आरोपी ने अपना अलग-अलग नाम बताया। गुंडरदेही पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

प्रार्थी योगेन्द्र कुमार ने पुलिस को जानकारी दी की शनिवार को घर में था, तभी बाइक से अज्ञात व्यक्ति ने आकर अपना नाम कृष्णा यादव निवासी शनिचरी बाजार दुर्ग बताया। पीतल बर्तन चमकाने का काम करने की जानकारी दी। पत्नी ने घर में रखी पीतल की 4 थाली, 2 परात, एक गुंडी, लोटा गिलास, गंजी एवं स्टील के पुराने 20 किलो बर्तन दिए। वह वापस नहीं आया।

इन लोगों के भी बर्तन मांग कर ले गया

गांव के कई लोगों से बर्तन मांग कर ले गया। चिन्ती बाई देशलहरे से 14070 रुपए के पीतल का हंडा, मद्रासी गुंडी, गंजी, बांगा, फूल कांस का लोटा मांगकर ले गया। सत्यवती से 10 हजार 500 रुपए के पीतल एवं कांच की बर्तन, तामेश्वरी बाई से 4200 रुपए के 6 किलो पीतल एवं कांसे का बर्तन, अमरौतीन बाई से 12400 रुपए के 18 किलो बर्तन, फगनी बाई से 11200 के 16 किलो बर्तन, नीतु बाई साहू से 15400 के 22 किलो, हेमलता से 22400 के 32 किलो बर्तन मांग कर ले गया।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube