छत्तीसगढ़

दो भाइयों के बीच विवाद, छोटे ने बड़े भाई की नाक काटी

जशपुर। पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े की नाक को दांत से काटकर अलग कर दिया। मामला जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम सांवांटोली, कुकुरभुका का है। बागबहार पुलिस के मुताबिक कृष्णा कुमार यादव रात में अपने घर में खाना खा रहा था। तभी उसके पिता दसमू यादव ने कृष्णा को बताया कि छोटा बेटा पौलुस यादव खेत में लकड़ी का घेरा डालने के नाम पर जान से मारने की धमकी देते हुए विवाद कर रहा है।

कृष्णा मौके पर पहुंचा और छोटे भाई पौलुस को पिताजी से लड़ाई-झगड़ा करने से रोका। इस पर पौलुस और भड़क गया और आवेश में आकर उसने कृष्णा सिर से पकड़ा और नाक को दांत से काट कर अलग कर दिया।

शिकायत पर पुलिस ने कृष्णा का अस्पताल में उपचार कराकर चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पौलुस के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

 

 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube