FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुर

भूपेश सरकार ने इन 72 कर्मचारियों को किया प्रमोशन, आदेश हुआ जारी

रायपुर । मंत्रालयीन सेवा वर्ग के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने सहायक ग्रेड 2 के 24 कर्मचारियों को ग्रेड 1 पर प्रमोट किया है, वहीं 48 ग्रेड-3 कर्मचारियों को ग्रेड 2 में प्रमोशन मिला है। राज्य सरकार ने इस बाबत प्रमोशन आर्डर जारी कर दिया है। सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों को ग्रेड वन में प्रमोट होने के बाद अब लेवल-9 के तहत (38100 से 120400) वेतन होगा..।

वहीं ग्रेड 3 के कर्मचारियों को ग्रेड 2 में प्रमोट होने के बाद लेवल-6 के तहत (25300- 80500) का वेतन मिलेगा। अलग-अलग ग्रेड के 72 कर्मचारियों में कईयों को प्रमोशन के बाद नयी जगह पर पदस्थापना दी गयी है, तो वहीं कईयों को उनके वर्तमान पद पर ही यथावत रखा गया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube