FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

दोस्त बनकर किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार;

राजधानी रायपुर में महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस कांड को अंजाम देने वाला उसका ही दोस्त है। पहले तो बदमाश ने अपनी बातों में उलझाकर महिला से करीबी बढ़ाया। इसके बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर पुलिस इस कांड को अंजाम देने वाले शख्स को पकड़ा है।

मामला रायपुर के उरला इलाके का है। जिस व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा उसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। पता चला है कि, छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम दिया करता था। आरोपी का नाम देवा पैकरा है। 30 साल का देवा अंबिकापुर का रहने वाला है। पिछले कुछ वक्त से ये उरला के गाजी नगर की मस्जिद के पास रह रहा था। यहीं इसने रेप कांड को अंजाम दिया।

जिस महिला को इसने शिकार बनाया वो महिला अकेली रह रही थी। उसके पति की कुछ वक्त पहले ही मौत हो गई थी। महिला आस-पास काम करके अपना गुजारा चला रही थी। कुछ महीने पहले पैकरा ने महिला से दोस्ती की। उसके घर आने-जाने लगा। मौका पाकर वो महिला के साथ गलत काम करने लगा। महिला घर पर अकेली ही रहती है, इसी का फायदा उठाकर उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube