GeneralLatestNewsTOP STORIESघटनाछत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुररायपुरराष्ट्रीयसत्ता

महंगाई को लेकर आज कांग्रेस की हल्ला बोल रैली, मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी भरेंगे हुंकार, CM बघेल भी होंगे शामिल

देश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर कांग्रेस आज रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केखिलाफ मंहगाई परहल्ला बोल रैलीबुलाई है। इस रैली में देशभर से कांग्रेस दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इसके लिए पार्टी नेविशेष तैयारियां की हैं।हल्ला बोलरैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार औरजनविरोधीनीतियों का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस केपूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, करीब 11 बजे कांग्रेस के महासचिव, प्रभारी समेतवरिष्ठ नेता AICC मुख्यालय में एकत्रित होंगे।

बता दें कि, कांग्रेस नेताओं ने इस सप्ताह की शुरुआत में देशभर के 22 शहरों में संवाददाता सम्मेलन किये थे और चार सितंबर को रामलीलामैदान में ‘‘महंगाई पर हल्ला बोल रैलीके लिए ‘‘दिल्ली चलोका आह्वान किया था। यह रैली सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तकविपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की ‘‘भारत जोड़ो यात्रासे पहले हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारीके मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे। ‘‘भारत जोड़ो यात्राकांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रमहै, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे।

वहीं, छत्तीसगढ़ के पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा और अनिला भेड़िया दोपहर में रवाना हुईं, जबकि सीएम भूपेश बघेलरात में रवाना हुए। देखा जाये तो छत्तीसगढ़ से लगभग 9 मंत्री और 50 से ज्यादा विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह11 से दोपहर 2 बजे तक कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन है। सीएम भूपेश बघेल इसमें शामिल होंगे।

सोनिया गांधी नहीं लेंगी भाग

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ गई हैं, इस कारण दोनोंकार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में थे, लेकिन वह शनिवार तक भारत लौट आए हैं और रैलीमें हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस की रैली के लिए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंधदिल्ली पुलिस

कांग्रेस की रविवार को होने वाली रैली के मद्देनजर मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यातायात परामर्श जारी किया है, जिसमें रविवार को सड़क बंद होने के बारे में यात्रियों कोसूचना दी गई है। पुलिस के अनुसार रैली स्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा और मैदान के प्रवेशबिंदुओं परमेटल डिटेक्टरभी लगाए जाएंगे।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube