FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedजुर्मस्वास्थ्य

कार-ट्रक की टक्कर में पति-पत्नी, बेटी समेत 4 की मौत: हाईवे पर लगा जाम

नेशनल हाईवे संख्या-65 पर कार-ट्रक की टक्कर में पति-पत्नी और बेटी समेत चार की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हादसा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में आज सुबह 9 बजे के करीब हुआ।

ASI बाबू खान ने बताया कि कार हिसार से सालासर की तरफ आ रही थी। कार में कर्मवीर (35) पुत्र रणवीर, उनकी पत्नी रेणु (32), बेटी प्राची (2) और 5 साल का भतीजा कार्तिक सवार थे। नेशनल हाईवे संख्या 65 पर पेट्रोल पंप के पास कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर जबर्दस्त थी कि कार दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में कार सवार चारों की मौत हो गई।

ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार
घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। वहीं हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube