FEATUREDGeneralNewsUncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयटेक्नोलॉजीव्यापार

अब नोटिफिकेशन, लाइव टैक्स्ट जैसे फीचर का एक्सपीरिएंस बढ़ेगा, iOS 16 किया पेश,

डेक्स- एपल ने आईफोन के लिए iOS 16 को पेश कर दिया गया है। इसमें आईफोन यूजर्स के लिए iOS 16 में सबसे बड़ा बदलाव लॉक स्क्रीन के लिए देखने को मिला। नए अपडेट के साथ होम स्क्रीन पर वॉलपेपर बदलने से लेकर नोटफिकेशन को मैनेज करने तक में बदलाव किए गए हैं। आईफोन ने यह अपडेटेड iOS 16 वर्जन एपल के WWDC 2022 इवेंट में पेश किया है।

iOS 16 में एक नए स्टाइल का नोटिफिकेशन दिया गया है। इसका नाम लाइव एक्टिविटी है। इससे वर्क आउट, लाइव इवेंट्स, उबर राइड्स और दूसरी एक्टिविटी की जा सकती है। अब नोटिफिकेशन लॉक स्क्रीन के बॉटम में दी जाएगी।

टैक्स्ट मैसेज को रीकॉल और स्नूज कर पाएंगे
एपल अब आईमैसेज को एडिट या रीकॉल करने का फीचर देगा। एपल ने अपने मैसेजिंग ऐप में तीन मेजर फीचर्स को ऐड किया है। अगर मैसेज SMS टैक्स्ट की जगह आईमैसेज है तो यूजर्स इसे एडिट या रीकॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स टैक्स्ट को स्नूज भी कर सकते हैं, ताकि उसे बाद में हैंडल किया जा सके।

टीवी शोज, म्यूजिक सुनने या फिटनेस  को फ्रेंड्स के साथ रिमोटली शेयर प्ले के जरिए यूज किया जा सकता है। मैसेज में डिक्टेशन को भी अपडेट किया गया है। इससे वॉयस और टच के बीच आसानी से मूव किया जा सकता है।

लाइव टैक्स्ट अब वीडियो में भी काम करेगा
लाइव टैक्स्ट को भी अपडेट किया गया है। ये अब वीडियो में भी काम करेगा। इससे वीडियो को पॉज करके उससे टैक्स्ट को कॉपी भी कर पाएंगे। इसके अलावा फोटो से किसी आइटम को लिफ्ट आउट किया जा सकता है। कंपनी इसमें डिजिटल होटल की शेयर करने का भी ऑप्शन दे रही है।

मैप में मल्टीस्टॉप रूटिंग का भी ऑप्शन
कॉन्टैक्टलेस पेमेंट से मर्चेंट आईफोन पर ही पेमेंट को एक्सेप्ट कर सकते हैं। एपल पे में नए टाइप के पेमेंट एपल पे लेटर और स्प्लिट द कॉस्ट का भी ऑप्शन दिया जाएगा। अपडेटेड iOS 16 से एपल मैप्स में अपडेट देखने को मिलेगा। नया रीडिजाइन मैप फ्रांस, न्यूजीलैंड समेत 11 देशों में देखने को मिलेगा। इसमें मल्टीस्टॉप रूटिंग का भी ऑप्शन दिया जा रहा है।

किड्स अकाउंट को मैनेज करने में आसानी होगी
स्पोर्ट्स फैन्स के लिए इस अपडेट में माय स्पोर्ट का ऑप्शन मिलेगा। इससे लाइव स्कोर, फिक्स्चर और स्टैंडिंग देखी जा सकती है। फोटोज में भी अपडेट किया गया है। इससे किड्स के लिए आसानी से अकाउंट को मैनेज किया जा सकता है। पर्सनल सेफ्टी के लिए एक नया टूल सेफ्टी चेक इस अपडेट के साथ दिया जाएगा।

स्मार्ट होम में आपको बदलाव देखने को मिलेगा। इसको नए कैटेगरी, लेआउट के साथ पेश किया जाएगा। कारप्ले के लिए भी अपडेट दिया गया है। कार प्ले का नया वर्जन सभी व्हीकल कंट्रोल को सपोर्ट करेगा। पर्सनलाइज्ड स्पैटियल ऑडियो, क्विक नोट, रैपिड सिक्योरिटी रिस्पॉन्स मैकेनिज्म अपडेट के लिए, मेमोजी कस्टमाइजेशन भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा वॉचOS 9 में भी काफी बदलाव किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube