FEATUREDGeneralNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिस्वास्थ्य

किसी भी हालत में जंगल की कटाई नहीं होगी…. मंत्री टीएस सिंहदेव,

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित परसा कोल माइंस के लिए हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। वहीं हसदेव अरण्य मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सोमवार को परसा कोल ब्लॉक के घाट बर्रा जंगल पहुंचे। यहां वे ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान टीएस सिंहदेव ने कटे हुए पेड़ों का भी जायजा लिया।

वहीं जंगल कटाई को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि सभी ग्रामीण पहले एक हो, मैं आपके साथ हूं। किसी भी हालत में जंगल की कटाई नहीं करने देंगे। कोल उत्खनन कंपनी के ऊपर भी सिंहदेव ने कई सवाल उठाए हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube