FEATUREDLatestNewsराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

गृह मंत्रालय ने बसों, ट्रकों व कामगारों को बेवजह परेशान करने पर जताई नाराजगी

गौरतलब है कि अनलॉक-1 के लिए जारी दिशानिर्देशों में गृहमंत्रालय ने रात्रि नौ बजे से सुबह पांच बजे तक पूरे देश में कर्फ्यू लागू होने और इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं में लगे व्यक्तियों की आवाजाही की अनुमति दिये जाने को कहा था। शुक्रवार को लिखे पत्र में अजय भल्ला ने कहा कि कई राज्यों से इस दौरान बसों, ट्रकों और माल ढोने वाले अन्य वाहनों को रोकने की शिकायत मिल रही है।

गृहमंत्रालय ने रात्रि कर्फ्यू के दौरान बसों, ट्रकों और कामगारों को बेवजह परेशान किये जाने पर नाराजगी जताई है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा कि रात्रि कर्फ्य का उद्देश्य गैर जरूरी कामों में लगे लोगों के जमावड़े को रोकना है, ताकि शारीरिक दूरी सुनिश्चित की जा सके। लेकिन इसकी आड़ में कई राज्यों ने हाईवे पर बसों और ट्रकों तक की आवाजाही रोकनी शुरू कर दी जो सरासर ग़लत है।

यही नहीं, बस, ट्रेन या हवाई जहाज से उतरने के बाद अपने गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को भी कर्फ्यू का हवाला देकर परेशान किया जा रहा है। अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को साफ कर दिया कि इस तरह की आवाजाही को कर्फ्यू की आड़ में नहीं रोका जाना चाहिए और स्थानीय व जिला प्रशासन को इस संबंध तत्काल जागरूक किया जाना चाहिए। का उद्देश्य गैर जरूरी कामों में लगे लोगों के जमावड़े को रोकना है, ताकि शारीरिक दूरी सुनिश्चित की जा सके। लेकिन इसकी आड़ में कई राज्यों ने हाईवे पर बसों और ट्रकों तक की आवाजाही रोकनी शुरू कर दी जो सरासर गलत है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube