GeneralLatestNewsरायपुर

कुछ इलाकों में गरज – चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

रायपुर। मानसून प्रवेश के पहले छत्तीसगढ़ में बुधवार रात को मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को दिनभर आसामान में बादल छाए रहने से उमस बढ़ी है। रात 8 बजे के बाद मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। बुधवार रात 8 बजे से गुरूवार पूर्वान्ह 11 बजे के बीच प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरूवार 11 जून को प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के पूर्वानुमान के साथ ही अंधड़ और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी होने और कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है।

तापमान में गिरावट के साथ ही शुक्रवार को आंधी-तूफान की ज्यादा संभावना हैै। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी घटकर 24 डिग्री हो जाएगा। बूंदाबांदी होने की 60 से 70 प्रतिशत तक संभावना है। इस सप्ताह के अंत तक मानसून पूर्व बारिश होने लगेगी।

अगले सप्ताह से मानसून के छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर जाने से मौसम में नमी और खेती के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि खरीफ सीजन की खेती की तैयारी में जुटे किसानों के लिए खुर्रा बोनी का यह उपयुक्त समय है। जिन क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ी है। खेतों की जोताई कर छोड़ चुके हैं। ऐसे किसान धान की खुर्रा बोनी कर सकते हैं। पहली बारिश के साथ ही धान अंकुरित होकर खरपतवारों पर प्रभावी बढ़त बना सकते हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube