FEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESराष्ट्रीयस्वास्थ्य

शुरू हो गई तीसरी लहर ? दोगुने नये केस से मचा हड़कंप….

देश में शुरू हो गई तीसरी लहर ? सिर्फ 2 दिन में दोगुने नये केस से मचा हड़कंप……46 हजार नए केस, 607 मौतें, देखिये कहां कितने मरीज..

 

नयी दिल्ली 26 अगस्त 2021।  भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संकट एक बार फिर गहराने लगा है और पिछले 2 दिन में नए मामलों में 20 हजार से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है| देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19 New Cases) के 46164 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इससे पहले मंगलवार (24 अगस्त) को 25467 नए मामले दर्ज किए गए थे| केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने टेंशन बढ़ा दी है|पिछले 24 घंटे में पूरे देश में दर्ज नए कोरोना मामलों का 79 फीसदी हिस्सा सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों का है. देश में पिछले 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 36 हजार से ज्यादा नए केस सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं| पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 607 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से महाराष्ट्र में 216 और केरल में 215 लोगों की जान गई है| भारत में रिकवरी रेट 97.63 फीसदी है|

 

5 राज्य जहां सबसे ज्यादा नए कोरोना मामले
> केरल- 31,445
> महाराष्ट्र- 5,031
> आंध्र प्रदेश- 1,601
> तमिलनाडु- 1,573
> कर्नाटक- 1,224

 

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *