FEATUREDजुर्म

नकली शराब कांड मामले में बार संचालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार…नकली शराब पीने से हुई थी पांच लोगों की मौत…

 इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नकली शराब कांड में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| गिरफ्तार किए गए आरोपी सपना बार और पैराडाइस बार के संचालक और कर्मचारी हैं| इसमें दो कर्मचारी और दो संचालक हैं|

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पैराडाइस बार संचालक जोगी उर्फ योगेश यादव और सपना बार संचालक विकास बढ़िया के साथ ही पंकज सूर्यवंशी एवं प्रवीण यादव हैं|

आपको बता दें कि पिछले दिनों पैराडाइस और सपना बार में शराब पीने के बाद पांच लोगों की मौत हुई थी| वहीं तीन लोगों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है|

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube