एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर दी माँ बनने की खुशखबरी…..
मुंबई| बॉलीवुड में इन दिनों खुशियों की बहार छाई हुई है। जहां एक तरफ कुछ सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं तो वहीं कई सेलेब्स नए नए माता पिता बने हैं। कुछ ऐसी ही खुशियां बहुत जल्द बॉलीवुड स्टार्स अंगद बेदी और नेहा धूपिया के घर आने वाली हैं। दरअसल नेहा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी। नेहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है।
एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं| नेहा न अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर लिखा, ‘हमें एक कैप्शन ढूंढने में दो दिन लग गए| इन सबमें हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे वह था|धन्यवाद, भगवान.’ इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई कमेंट कर रहा है|
दोबारा मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया
साथ ही अंगद बेदी अपनी बेटी मेहर को गोद में लिए हुए हैं और नेहा के बेबी बंप पर हाथ लगाए हुए हैं। बेटी मेहर भी अपनी आने वाले भाई या बहन के लिए काफी उत्साहित लग रही हैं। नेहा धूपिया ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘हमें कैप्शन ढूंढने में दो दिन लग गए और जो सबसे अच्छा हमें मिला वो था- भगवान आपको बहुत बहुत धन्यवाद। इसके साथ उन्होंने लिखा। अब नेहा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सानिया मिर्जा ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए खुशी जाहिर की और लिखा, ‘तुम लोगों को ढेर सारा प्यार’। फराह खान ने लिखा- तो अब मैं लोगों को बता सकती हूं। इसके साथ ही गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले अभिनेता सोनू सूद ने भी नेहा धूपिया और अंगद बेदी के परिवार में जल्दी ही नए सदस्य के जुड़ने पर उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में अचानक शादी कर फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी का जन्म हो गया था। दरअसल नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थीं जिसके चलते उन्हें जल्दबाजी में शादी करनी पड़ी थी।