FEATUREDLatestNewsमनोरंजनराष्ट्रीय

कई पॉप्युलर टीवी शोज का हिस्सा रही एक्ट्रेस संगीता श्रीवास्तव का निधन, टीवी इंडस्ट्री ने फिर खोया बेहतरीन कलाकार

मुंबई| टीवी इंडस्ट्री को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। छोटे परदे के कई मशहूर शो में नजर आने वाली अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का निधन हो गया है। संगीता श्रीवास्तव का निधन बीते दिन यानी 25 अगस्त की सुबह को हुआ था। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांसे ली। संगीता श्रीवास्तव टीवी की दुनिया की एक मशहरू अभिनेत्री है। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई सुपरहिट टीवी शोज में काम किया है। आई खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि संगीता श्रीवास्तव पिछले काफी समय से ​बीमार चल रही थी। जिसकी वजह से उनके इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आपको बताते है कि आखिर ‘वस्क्यूलिटिस’ बीमारी क्या है। वस्क्यूलिटिस बीमारी में खून को पूरे शरीर में ले जाने वाले ब्लड वेसल्स खराब हो जाते है। ब्लड वेसल्स के खराब होने के पीछे कई कारण हो सकते है, जैसे कि ब्लड वेसल्स का सकरा होना, कमजोर होना या फिर बहुत ज्यादा मोटा हो जाना। इन कारणों के चलते खून के सामान्य प्रवाह में भी रुकावट आ सकती है, जिसके चलते टिशूज और शरीर के बाकी सभी अंगों में खराबी आती है। करीब 20 ऐसी बीमारियां हैं जिनमें ‘वस्क्यूलिटिस’ हो सकता है। ‘वस्क्यूलिटिस’ किसी संक्रमण या बीमारी की वजह से भी हो सकता है।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *