FEATUREDLatestNewsमनोरंजनराष्ट्रीय

‘भाभी जी घर पर है’ के फैन को बड़ा झटका! ‘अनिता भाभी’ के नाम से फेमस ऐक्ट्रेस सौम्या टंडन ने शो को कह दिया अलविदा


मुंबई। अगर आप सब टीवी पर आने वाले शो ‘भाभी जी घर पर हैं के फैन है तो आपके लिए बुरी खबर है. शो में ‘अनीता भाभी’और ‘गोरी मैम’ के नाम से फेमस एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया है. इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने बताया है. उन्होंने किन कारणों से शो को छोड़ा है, ये भी बताया है.

एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने बताया कि, वो अपने निजी कारणों की वजह से इस सीरियल का साथ छोड़ रही हैं. उन्होंने कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं अपना कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू नहीं करवाऊंगी. कल यानी 21 अगस्त को मेरी शूटिंग का आखिरी दिन होगा. अब लोग ये अनुमान लगाना बंद कर सकते हैं कि मैं शो जारी रखूंगी या नहीं.

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘वैसे ऐसे समय में एक स्थाई नौकरी और लोकप्रिय शो को छोड़ने का फैसला थोड़ा अटपटा सा लगता है. लेकिन मुझे लगता है कि सिर्फ नियमित रूप से कमाई करना ही अब ज्यादा उत्साह पैदा नहीं करता है. मुझे अब कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना है जो एक कलाकार के तौर पर मुझमें कुछ वृद्धि करें. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि ‘भाभी जी…’ ने मेरे करियर में ग्रोथ नहीं दिया. इस शो में मेरी यात्रा बहुत अच्छी रही है. मैंने इस किरदार को पांच साल निभाया है, लेकिन मैं इसी किरदार को अगले पांच साल और निभाते हुए नहीं देखती.

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube