FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

मानसून अलर्ट: चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ महाराष्ट्र के 6 जिले अलर्ट…10 हज़ार से ज़्यादा पुलिसकर्मी तटों पर तैनात…

मुंबई: चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ महाराष्ट्र की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। आज दोपहर तीन बजे तक यह महाराष्ट्र और गुजरात के तट से टकराएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान मुंबई और अन्य तटीय क्षेत्रों में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी।

मुंबई और उपनगरों को अलर्ट पर रखा गया है। अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, ठाणे, रायगढ़ , मुंबई और पालघर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। तटीय इलाकों में 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और गार्डो को तैनात किया गया है। निसर्ग तूफान की वजह से मंगलवार सुबह से मुंबई और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। कुछ जगह देर रात तेज बारिश हुई।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube