FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

एचएनएलयू में मेस शुल्क बढ़ा, अब छात्रों को देना होगा 154.35 रुपये प्रतिदिन

रायपुर। हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) ने बढ़ती महंगाई और परिचालन लागत का हवाला देते हुए मेस शुल्क में पांच प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। संशोधित दरों के अनुसार अब छात्रों को भोजन के लिए प्रतिदिन 154.35 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि पहले यह शुल्क 147 रुपये प्रतिदिन था।

हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में मेस फीस पांच प्रतिशत बढ़ी, अब प्रतिदिन देने होंगे 154.35 रुपये

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार खाद्य सामग्री, रसोई गैस, श्रम और अन्य परिचालन खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण मेस शुल्क में संशोधन करना आवश्यक हो गया था। प्रशासन का कहना है कि शुल्क वृद्धि का उद्देश्य केवल बढ़ी हुई लागत की भरपाई करना है।

एचएनएलयू ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रों से मेस शुल्क के रूप में वसूली जाने वाली पूरी राशि कैटरिंग सेवा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को दी जाती है। विश्वविद्यालय इस राशि से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ नहीं कमाता और न ही इसमें कोई अतिरिक्त शुल्क शामिल है।

प्रबंधन के मुताबिक, गुणवत्तापूर्ण भोजन और नियमित मेस संचालन बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, शुल्क वृद्धि के बाद छात्रों के बीच इस फैसले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि छात्रों को बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube