FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो व्यापारियों के ठिकानों

कबीरधाम। जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध धान भंडारण और खरीदी-बिक्री में अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी समिति की संयुक्त टीम ने आकस्मिक जांच कर दो व्यापारियों के गोदामों एवं परिसरों से कुल 50 क्विंटल धान जब्त किया है। मामले में मंडी अधिनियम के तहत जब्ती प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कबीरधाम जिले में धान के अवैध भंडारण और अनियमित कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग तथा कृषि उपज मंडी समिति की टीम लगातार निगरानी कर रही है। इसी अभियान के तहत संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो व्यापारियों के गोदामों और परिसरों में धान का अवैध भंडारण पाया गया। इसके बाद टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 50 क्विंटल धान जब्त कर लिया।

प्रशासन ने जब्त धान के संबंध में मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों को धान के अवैध भंडारण और खरीदी-बिक्री में होने वाली अनियमितताओं पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

धान खरीदी सीजन से पहले हुई इस कार्रवाई को अवैध भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर नियंत्रण के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में निगरानी और जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Admin

Reporter