FEATUREDरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 6 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में आज के दिन तब बड़ा मोड़ आया जब ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी और राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए। किसी भारतीय को ब्रिटिश संसद में अपनी आवाज उठाने का यह पहला मौका था। एक औपनिवेशिक राष्ट्र के लिए यह मौका बहुत दुर्लभ था जब उसे शासक वर्ग के सीधे बात करने का अवसर मिला।

इतिहास में आज की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1483: रिचर्ड III इंग्लैंड का राजा बना।

1885: महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।

1892: दादा भाई नौरोजी को ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने।

1901: जनसंघ के फाउंडर श्यामा मुखर्जी का जन्मदिन।

1923: सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना।

1935: तिब्बत समुदाय के 14वें और वर्तमान गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म।

1947: सोवियन संघ में एके-47 राइफलों का निर्माण होना शुरू हुआ।

1962: भारत-चीन युद्ध की वजह से बंद पड़ा नाथुला पास फिर से खोल दिया गया।

1964: मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

2006: नाथूला पास को 44 साल बाद खोला गया।

1946: महान नैतिक दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।

1986: भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।

2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।

2002: अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या काबुल में कर दी गई।

2008: 5000 साल पुराना शाही कब्रिस्तान दक्षिणी मिस्र में खोजा गया।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube