FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान ने अज्ञात कारणों से खुद को मारी गोली

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिलान्तर्गत खैरागढ़ में सीएएफ के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना बीती रात करीब 8 बजे के की बताई जा रही है। मृतक जवान का नाम अब्दुल शाहिद खान है, जो कि खैरागढ़ ब्लॉक मुख्यालय के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम घाघरा के बेस कैंप में सीएफ के 21 बटालियन में तैनात था। जवान मूलत: झांसी का रहने वाला था।

news bindass

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जवान बहुत ही होनहार था और कैंप में किसी भी तरह का किसी भी अन्य जवानों से कोई भी मनमुटाव या विवाद की स्थिति नहीं थी। जवान अपने ही रूम पर गया और अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर आस पास मौजूद अन्य जवान अब्दुल शाहिद खान के रूम की ओर बड़े तो देखा कि उसने आत्महत्या कर ली है। जवान के आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है

news bindass

घोर नक्सल प्रभावित गातापार थाना के घाघरा बेसकैंप में बीती रात एक हवलदार ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मार कर खुदकुशी कर ली| छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के हवलदार अब्दुल शाहिद ने रात करीब 9 बजे आत्मघाती कदम उठाया |
वह मूलत: उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है | वह बेसकैंप के प्रांरभ से ही तैनात था| बताया जाता है कि वह बेसकैंप में पदस्थापना के बाद से ही चुप रहता था| वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था|
घटना की पुष्टि करते गातापार थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने कि सीएएफ जवान ने रायफल से खुद की जान ली है | मामले की जांच की जा रही हैं | मृत जवान सीएएफ की 21कंपनी के अधीन था| रात को वारदात की ख़बर के बाद एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बेसकैंप में पहुंचकर जानकारी ली|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube