FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मराजनीतिरायपुर

जमीन धोखाधड़ी मामले में CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, कार्यालय सील; CM ने

कटनी। जमीन की खरीदी में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोपों को लेकर कुठला थाना में CSP नेहा पच्चीसिया सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने CSP कार्यालय पहुंचकर उनके कार्यालय और स्टाफ कक्ष को सील कर दिया।

करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप में CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, कटनी मामले में CM मोहन यादव का कड़ा एक्शन

बताया जा रहा है कि संबंधित प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड कार्यालय में मौजूद हो सकते हैं। इन्हीं दस्तावेजों को सुरक्षित रखने और जांच के दौरान किसी तरह की छेड़छाड़ रोकने के उद्देश्य से कार्यालय को सील किया गया है। पुलिस इन दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर सकती है।

मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को CSP नेहा पच्चीसिया को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने को कहा गया है।

जमीन की खरीदी से जुड़े इस मामले में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। CSP कार्यालय सील किए जाने और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube